-
मैं इस किताब “आँखें बोलती हैं ” को पढ़ने वाले अपने प्रिय पाठकों का अभिनंदन करता हूँ | यूँ तो मेरे पास अपने बारे में कहने को कुछ खास नहीं हैं मगर मैंने अपनी यह पुस्तक लिख कर हिंदी साहित्य को एक छोटी सी भेंट देने का प्रयास किया है | मेरी इस पुस्तक में मेरी कलम ने वो सब लिखने का प्रयास किया जो इस संसार ने मुझे दिखाया, और मेरे पुस्तक का शीर्षक मेरे इसी अनुभव पर ही आधारित है | मैं पंजाबी लेखक क्लब के एडवाइज़र के पद को भी सुशोभित करता हूँ | मैं काव्य के प्रति रूचि बहुत वर्ष से ही रखता आया हूँ हिंदी और पंजाबी दोनों भाषाओँ से मैं भली भांति परिचित हूँ| क्लब में, मैं आम तौर पर कविता पाठ करता आया हूँ| क्लब से प्रशंसा मिलने के बाद मैंने यह किताब जो भिन्न भिन्न विषयों पर लिखी | सनातन संस्कृति से ओत प्रोत सबसे पहले “ प्रार्थना ” मंगल चरणा से ही आरम्भ किया है | हमारे क्लब में सभी द्वारा मेरी कविता “मालिक की रेल” को बहुत पसन्द किया जाता है | अगला अंक मेरा पंजाबी में आने वाला है | उसकी प्रतीक्षा करें …….
-
मेरी कविता संकलन में या कहें कि जो मैने संग्रह किया है वो जीवन और मृत्यु के बीच के सफ़र की बाते, प्रश्न, यथार्थ, कल्पना और अनुमान है! हम सबका जीवन एक यात्रा है और इस यात्रा में आप कई मनोभावों से गुज़रते है, कई सुखद होती है तो कई पीड़ादायक, मगर यात्रा पूरी करनी होती है! इस जीवनरूपी यात्रा की झलक मेरी कविताओं में है! जो यथार्थ और कल्पना से बुनी गई है
-
पुस्तक का सारांश
एक चाय और हो जाए भावनाओं, जीवन, रिश्तों और सरल खुशियों का एक अनूठा संकलन है। अजय रावत की ये कविताएँ न केवल आत्ममंथन को प्रेरित करती हैं, बल्कि जीवन के छोटे-छोटे पलों की गहराई को भी दर्शाती हैं। यह संग्रह हमें जीवन के परिचित और अनदेखे पहलुओं से जोड़ता है—चाहे वह खोई हुई यादें हों, रिश्तों की मिठास हो, या शून्यता का गहन अहसास। हर कविता एक नई सोच को जन्म देती है और पाठकों को जीवन की जटिलताओं को सरल दृष्टिकोण से देखने की प्रेरणा देती है। यह संकलन न केवल पढ़ने का अनुभव है, बल्कि आत्मा को छू लेने वाला सफर है। लेखक की जीवनी अजय रावत, नई दिल्ली के एक अनुभवी क्रिएटिव डायरेक्टर हैं, जिनके पास ब्रांडिंग, मार्केटिंग और विज़ुअल कम्युनिकेशन में 25 से अधिक वर्षों का अनुभव है। अजय के प्रेरक लेखन में उनकी अमेज़न बेस्टसेलर किताब "Empty Your Bags. Unlock Your Potential", और चर्चित संग्रह Echoes of Ages-II और Born to Thrive में प्रकाशित लघुकथाएँ शामिल हैं। हाल ही में, उन्होंने हिंदी कविता संग्रह "एक चाय और हो जाए" प्रस्तुत किया, जो जीवन, रिश्तों और छोटी-छोटी खुशियों का सुंदर चित्रण है। अजय एक कुशल चित्रकार भी हैं, जिनकी कलाकृतियाँ भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित हुई हैं। मानव व्यवहार के प्रति गहरी रुचि रखने वाले अजय पिछले 15 वर्षों से व्यक्तिगत जीवन परिवर्तन के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। -
"देश के गध्धारो का दम निकालकर उनको दोष से दूर कर जाता है कैलाश पर्वत की तरह अडिग रहकर कैलाशविजयवर्गीय तभी कहलाता है" इस पुस्तक में ऐसी कविताएं अंकित है जो समाज में कल्याण शांति और मिट जाएं भ्रान्ति, ऐसे शब्दों से कविताओं को प्रस्तुत किया गया है। कविता मूल रूप में हृदय की अंतरंग यात्रा कराती है सभी घटनाओं को साक्षी मानकर समाज में उत्थान और पतन की घटनाओं को शब्दों द्वारा अंकित किया जाता है। माननीय कैलाश विजयवर्गीय द्वारा किये गए समाज कल्याण और सोच को काव्य रूप में प्रस्तुत किया है। आशा है आगे भी उनके प्रयासों से समाज प्रगति की तरफ बढ़ेगा
-
About The Book खुली किताब एक ऐसे विषय है, उसमें औरत की हूनंर.और धैर्य शक्ती ज्यादा है । लोग समझते हैं की औरत अवला है ।उसे सिर्फ चूल्हे चौके काम.करना चाहिए ।.मगर सचाई यह है कि औरत जो कर सकती है, पुरुष वह कर.नहीं सकता है । इसलिए हर एक औरत को शिक्षित होना अनिवार्य है । और यह काम अपने घर परिवार से शुरू होना आवश्यक है अगर औरत ममता की मूर्त होती है तो जरूरत पडने पर खुद के लिए कमर कस कर खडी हो सकती है ।.हर जगह पर औरत को सम्मान देना भी आवश्यक है । तब जाकर देश की प्रगति होती है उसमें कोई दो राय नहीं हैं
-
"जहाज़ों को जो डुबा दे, उसे तूफान कहते हैं तूफानों से जो टक्कर ले उसे अमित शाह महान कहते हैं" इस पुस्तक में ऐसी कविताएं अंकित है जो समाज में कल्याण शांति और मिट जाएं भ्रान्ति, ऐसे शब्दों से कविताओं को प्रस्तुत किया गया है। कविता मूल रूप में हृदय की अंतरंग यात्रा कराती है सभी घटनाओं को साक्षी मानकर समाज में उत्थान और पतन की घटनाओं को शब्दों द्वारा अंकित किया जाता है देश के भावी गृह मंत्री अमित शाह द्वारा किये गए समाज कल्याण और सोच को काव्य रूप में प्रस्तुत किया है। आशा है आगे भी उनके प्रयासों से समाज प्रगति की तरफ बढ़ेगा।
-
About The Book
संगीत हमें जोड़ता है, अलग-अलग वाद्ययंत्रों को मिलाकर ऐसी धुन बनाता है जो सभी के लिए खुशी लाती है। ये किताब हर उस व्यक्ति के मार्गदर्शन के लिए है जो अपने सपनों को साकार करने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहा है। डरना बुरा नही है मगर हमें डर को अपने सपनों के रास्ते में नही आने देना चाहिए, ये किताब इस बात को दर्शाती है। इसमे बताई गई कुछ सच्ची और सांझी लगने वाली कहानियां हर किसी को अपना सपना पूरा करने का हौसला और प्रोत्साहन देती है। इस किताब का सार बहुत प्रत्यक्ष है- अपने ऊपर विश्वास रखो, कठिनाइयों का डटकर के सामना करें, महनत पूरे दिल से करें, और सफर का आनंद लो।About The Author
नमस्ते, मैं दिशा शर्मा, जयपुर, राजस्थान की रहने वाली हूँ। मैंने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है और वर्तमान में उसी क्षेत्र में मास्टर डिग्री कर रही हूँ । संगीत के प्रति मेरा जुनून मेरी 10वीं बोर्ड परीक्षा के बाद उभरा, और तभी से यह मेरे जीवन का अभिन्न अंग बन गया है। मैं गिटार, यूकेलेले और कीबोर्ड बजाने में कुशल हूँ। इसके अतिरिक्त, मैंने संगीत में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, और वर्तमान में अपने कौशल को और अधिक निखारने और अपने संगीत ज्ञान को और गहन करने के लिए इसी क्षेत्र में अपनी मास्टर डिग्री कर रही हूँ। अपनी संगीत यात्रा में मुझे जयपुर के संगीत आश्रम में अनेकों बार प्रदर्शन करने का सौभाग्य मिला है। मेरी उल्लेखनीय उपलब्धियों में ऑल इंडिया रेडियो (ए.आई.आर.) पर एक साक्षात्कार सम्मिलित है। प्रदर्शन के अतिरिक्त, मुझे सिखाने और अपने संगीत ज्ञान को साझा करने का शौक है। विभिन्न मंचों और माध्यमों पर मैं कक्षाएँ आयोजित करती हूँ जहाँ छात्रों को मेरे द्वारा की गई गलतियों से बचने के लिए मार्गदर्शन करती हूँ और उन्हें उनके जुनून को बढ़ाने के लिये प्रोत्साहित करती हूँ। संगीत मेरे लिए केवल एक रुचि नहीं है; यह जीवन जीने का एक ढंग है और मैं दूसरों को उनकी संगीत कला एवं सपनों के प्रति प्रेरित करने का प्रयास करती हूँ। -
ज़िंदगी के बहुत सारे रंग-रूप हैं, हम में से काफी सारे लोगों ने ज़िंदगी के ऐसे ही कई रूपों का सामना किया होगा जैसे की संघर्ष, दुःख, सुख इत्यादि ज़िंदगी अपने हर रूप हमें कुछ ना कुछ सीखा कर ही जाती और ऐसे ही ज़िंदगी के तमाम तरह के दौर का सामना करते हुए जो कुछ भी मैंने अनुभव किया और सीखा, उन सभी अनुभवों को एक जगह संग्रहित करने की कोशिश की है मैंने इस किताब में यह अनुभव, शब्द उन सभी लोगो की जुबान है जो सभी ऐसे दौर से गुजर रहे हैं या गुज़र चुके हैं। 'दिल की बातें ऐसे ही तमाम अनुभवों को बयां करती है और कोशिश करती है की आपके दिलों को छू जाये और आपकी जुबान बने
-
This Book comprises of 700+ Best Collection of Paheliyan IRiddles! in Hindi & English both. Contents 1. Majedar Paheliyan 2 Funny Pahellyan 3. Dimagi Pahellyan 4. Emoji Paheliyan 5. Maths Riddles These Pahellyan helps you to Boost your Mind. This Book is best suitable for Kids and Adults both. These Paheliyan can be used to ask with Friends and Family, and also in Events like Mahila Sangeet. Kitty Parties Birthday Parties etc. This Book includes almost all types of Pahell which everyone likes to give Answers For your revision, Special Assignments are also provided.
-
About The Book
श्रव्या- ध्वनि अल्फाजों की मेरी स्वलिखित हिन्दी कविताओं के संग्रह के रूप में, यह मेरी पहली पुस्तक है। ये सिर्फ कविताएं नहीं अपितु बचपन से लेकर आज तक की मेरी भावनाऐं हैं जिन्हें मैं समय-समय पर शब्दों की माला में पिरोती रही हूं। यह पुस्तक, विभिन्न विषयों पर मेरे विचारों, भावनाओं तथा मेरे काव्य कौशल को समेटे हुए है। इस पुस्तक का नाम मेरी चार वर्षीय बेटी के नाम पर ह क्योंकि उसे देखकर ही मुझे प्रोत्साहन मिलता है, जिंदगी में कुछ कर गुजरने का । इस पुस्तक के माध्यम से मैंने प्रयतन्न किया है अपने विचारों को पाठकों तक पहुंचाने का । आशा करती हूं की मेरी यह पुस्तक, सभी काव्य प्रेमियों के ह्रदय को स्पर्श करने में सफल होगी।











