लाइफ़लाइन मैनुअल
क्योंकि आपातकाल किसी का इंतज़ार नहीं करता, और न ही हमें करना चाहिए।
हमारा उद्देश्य
अचानक कभी भी कोई मेडिकल इमरजेंसी, प्राकृतिक आपदा या सड़क दुर्घटना हो सकती है। ऐसी स्थिति में सही जानकारी और तुरंत की गई मदद किसी की जान बचा सकती है। इस गाइड का उद्देश्य आम लोगों को ऐसी जानकारी देना है, ताकि वे ज़रूरत पड़ने पर सही तरीके से मदद कर सकें। हमारा सिद्धांत है: हर व्यक्ति को, हर समय, हर परिस्थिति में, जितनी अच्छी मदद हो सके, उतनी मदद दें।
समाज की ज़िम्मेदारी
मुसीबत आने पर अकेले न रहें और न किसी को अकेला छोड़ें। चाहे आप पड़ोसी हों, दोस्त हों, परिवार के सदस्य हों या राह चलते कोई व्यक्ति- यदि कोई संकट में है. तो मदद के लिए आगे आएँ।
इस गाइड को और बेहतर बनाने में हमारा साथ दें
समय के साथ नई-नई आपातकालीन परिस्थितियाँ सामने आती रहती हैं। यदि आपको कोई ऐसी स्थिति मिले जो इस गाइड में शामिल नहीं है, तो अपना अनुभव हमारे साथ साझा करें। आपकी जानकारी भविष्य में किसी की जान बचाने में मदद कर सकती है।
हर मदद करने वाला हाथ महत्वपूर्ण है। हर सेकंड कीमती है। आपकी छोटी-सी मदद किसी के लिए नई जिंदगी बन सकती है।
डॉ. सत्य पाल गुप्ता पिछले 42 वर्षों से सर्जरी के क्षेत्र में सेवाएँ दे रहे हैं। उन्होंने मेडिकल कॉलेज, रोहतक से अपनी चिकित्सा शिक्षा प्राप्त की और वहीं लगभग दो वर्षों तक सर्जरी के लेक्चरर रहे। इसके बाद उन्होंने सर गंगा राम अस्पताल में भी लंबे समय तक सेवाएँ दीं। सन् 1984 में उन्होंने नॉर्थ दिल्ली नर्सिंग होम की स्थापना की। तब से वे हज़ारों मरीजों को व्यक्तिगत और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा प्रदान कर रहे हैं। वे एसोसिएशन ऑफ इंडियन सर्जन्स के सक्रिय सदस्य हैं तथा अमेरिकन कॉलेज ऑफ सर्जन्स के शिकागो और सैन फ्रांसिस्को में आयोजित सम्मेलनों में भी भाग ले चुके हैं। वर्तमान में वे नॉर्थ दिल्ली नर्सिंग होम, अशोक विहार, नई दिल्ली 110052 के निदेशक है।







Reviews
There are no reviews yet.