-
किताबें हमारे जीवन की सबसे अच्छी साथी होती हैं। जब भी हमें उनकी आव- श्यकता होती है वे हमारे लिए उपलब्ध होती है। किताबें हमारी आसपास की दुनिया को समझने, सही और गलत के बीच निर्णय लेने में हमारी मदद करती हैं। वे हमारे आदर्श, मार्गदर्शक या सर्वकालिक शिक्षक के रूप में भी हमारे जीवन में शामिल होती हैं। इस किताब में अनेक विषय पर मैंने कविता लिखी है। जिसमें इजहारे मोहब्बत, टूटा हुआ दिल, मोटीवेशनल और कई तरह के कविताओं का मिश्रण है। मुझे उम्मीद है इस से आप सब को और मुझे भी इस किताब से कुछ सिखने का मौका मिलेगा।
लेखक के बारे में
मेरा नाम गुलाम अयुब है। मैं एक छोटे से शहर ओबरा, जिला- औरंगाबाद राज्य-बिहार का निवासी है। मैंने अभी हाल ही में स्रातक इलाहाबद केंद्रिय विश्वविद्यालय (प्रयागराज) से प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण किया है, और अब आगे की पढ़ाई के लिए मैं अध्यनत- रत हूँ। मुझे कविता लिखने का बहुत ज्यादा शौक है। मैं अपनी कवितायें Social media पर शेयर करता है और वहाँ मुझे लोगों द्वारा बहुत प्यार मिलता है। यह मेरी पहली पुस्तक है, इस लिए आप सब मुझे ढेर सारा प्यार दें। मैंने इन कविताओं में अपने विचारों को व्यक्त किया है पर मेरा मकसद किसी के भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है। अगर किसी प्रकार की बुटी हो तो मुझे क्षमा करें। मैं एक मध्यम परिवार से आता है और मैंने अपनी जिंदगी में बहुत कविनाई एवं चुनौतीयों का सामना किया है। मैं अपनी जिंदगी में बहुत आगे जाना चाहता है और अपने परिश्रम से मैं अपने हर ख्वाब सच करना चाहता है। मुझे आप सब के दुआ की जरूरत है, बस मेरा हौसल्ला बढ़ाये और मुझे निलरने में मेरी मदद करें। गुलाम अयुब



