"रंग सारे - मन के तुम्हारे" जीवन के विभिन्न पहलुओं पर लिखी गई एक काव्य मय प्रस्तुति है। ज्यादातर कविताएं एक सामाजिक संदेश भी रोचक तरीके से देती हैं। हास्य - व्यंग, करुणा, श्रृंगार, वात्सल्य आदि विभिन्न रसों का इसमें समावेश है। परंपरागत और आधुनिक दोनों ही विधाओं द्वारा कविता के रुचिकर स्वरूप को पाठकों के लिए प्रस्तुत किया गया है। पाठक रचनाओं को स्वयं के जीवन से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। कुछ रचनाएं जीवन को मार्गदर्शन देती हैं तो कुछ मन को गुदगुदा कर तनाव रहित कर देती हैं। हर कविता में एक कहानी है वो कहानी ही आपको सुनानी है जब पढ़ लें पाठक पूरा तो आपकी राय हमें बतानी है https://www.facebook.com/profile.php?id=100063787043949